प्रखर राजस्थान 2.0 मेगा PTM और राष्ट्रीय एकता दिवस

  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीवाड़ा, राजगढ़ (अलवर)

                               





1. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीवाड़ा  में प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत मेगा PTM का आयोजन

    राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालन में 31 अक्टूबर 2025 को हमारे विधालय GSSS Motiwara में  मेगा PTM का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और शिक्षकों के साथ संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया गया। 

                                                              

    प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार चंद्रवल ने कहा कि मेगा पीटीएम का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत करना है, ताकि वे मिलकर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा तय कर सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत, विद्यार्थियों की प्रगति, अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की जाती है।







2. श्रीकृष्ण भोग :-  

मिड-डे मील योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में श्री कृष्ण भोग का आयोजन किया गया तथा अभिभावकों को स्कूल से जोड़ने और जन भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। 



3. राष्ट्रीय एकता की शपथ :- 

    राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 (नेशनल यूनिटी डे) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का प्रतीक है, जो भारत के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। यह दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है और ‘रन फॉर यूनिटी’ तथा ‘एकता मार्च’ जैसे कार्यक्रम के माध्यम से उनके अमूल्य योगदान एवं विरासत का उत्सव मनाता है, जिससे राष्ट्रीय एकता और एकजुटता की भावना को पुनः सुदृढ़ किया जाता है।

                                            


विधालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई और समस्त विधालय परिवार ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।









Comments

Popular posts from this blog

हरयालो राजस्थान अभियान

प्रखर राजस्थान 2.0 की गतिविधि

GSSS MOTIWARA